हिमालयन टियर थ्रस्ट कहां स्थित है?

(A) निम्न हिमालय एवं उच्च हिमालय के मध्य
(B) गंगा मैदान एवं शिवालिक के मध्य
(C) शिवालिक एवं निम्न हिमालय के मध्य
(D) उच्च हिमालय एवं ट्रांस हिमालय के मध्य

Answer : गंगा मैदान एवं शिवालिक के मध्य

Explanation : हिमालय एक पर्वत तंत्र है जो भारतीय उपमहाद्वीप को मध्य एशिया और तिब्बत से अलग करता है। यह पर्वत तंत्र मुख्य रूप से तीन समानांतर श्रेणियां- महान हिमालय, मध्य हिमालय और शिवालिक से मिलकर बना है जो पश्चिम से पूर्व की ओर एक चाप की आकृति में लगभग 2400 कि.मी. की लंबाई में फैली हैं। इस चाप का उभार दक्षिण की ओर अर्थात उत्तरी भारत के मैदान की ओर है और केंद्र तिब्बत के पठार की ओर है। इन तीन मुख्य श्रेणियों के लावा चौथी और सबसे उत्तरी श्रेणी को परा हिमालय या ट्रांस हिमालय कहा जाता है जिसमें काराकोरम तथा कैलाश श्रेणियां शामिल है। ट्रांस हिमालय हिमालय की सबसे प्राचीन श्रेणी है। यह श्रेणी इंडस-सांपू-शटर-जोन नामक भ्रंश द्वारा तिब्बत के पठार से अलग है। वहीं महान हिमालय श्रेणी मुख्य केंद्रीय क्षेप द्वारा मध्य हिमालय से अलग है। शिवालिक श्रेणी को बाह्य हिमालय या उप हिमालय भी कहते हैं। यहां सबसे नयी और कम ऊंची चोटी है। इसे हिमालयन टियर थ्रस्ट मैदानी इलाकों से अलग करता है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Himalayan Tear Thrust Kahan Sthit Hai