कलयुग का कल्कि अवतार कब होगा?

(A) कलियुग के अंत में
(B) सतयुग के प्रारंभ में
(C) सतयुग के अंत में
(D) कलियुग और सतयुग के संधि काल में

Answer : कलियुग और सतयुग के संधि काल में

Explanation : कलयुग का कल्कि अवतार कलियुग और सतयुग के संधि काल में होगा। जो 64 कलाओं से युक्त होगा। हिंदू शास्त्रों के अनुसार कलियुग के अंतिम दौर में भगवान विष्णु अपने दसवें अवतार के रूप में कल्कि भगवान का रूप लेंगे। पुराणों के अनुसार भगवान कल्कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के संभल नामक स्थान पर विष्णुयशा नाम के एक ब्राह्मण परिवार में जन्म लेंगे। भगवान कल्कि सफेद घोड़े पर सवार होकर पापियों का नाश करके फिर से धर्म की रक्षा करेंगे। इस घटना का वर्णन श्रीमद्भागवत महापुराण के 12वें स्कंद के 24वें श्लोक में है, जिसके अनुसार गुरु, सूर्य और चंद्रमा जब एकसाथ पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तो भगवान कल्कि का जन्म होगा। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान कल्कि का अवतरण लेते ही सतयुग का आरंभ होगा। भगवान कृष्ण के प्रस्थान से कलियुग की शुरुआत हुई थी। कलियुग की अवधि 4,32,000 वर्ष बताई गई है। 5122 वर्ष कलियुग के बीत चुके हैं।

भगवान विष्णु के सभी 10 अवतारों में से 9 पहले ही अवतारित हो चुके हैं। अब केवल दसवें यानी अंतिम अवतार भगवान कल्कि का प्रकट होना बाकी रह गया है। सतयुग के पुनरुत्थान और बुरे कर्मों (अधर्म) को खत्म करने के लिए भगवान महाविष्णु के कलियुग में कल्कि के रूप में आने की उम्मीद है। इसलिए दुनियाभर में उनके आगमन की उम्मीद करने के लिए श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को कल्कि जयंती मनाई जाती है। भगवान विष्णु का यह पहला अवतार है, जिन्हें अवतरित होने से पहले ही पूजा जाने लगा है।
Tags : कल्कि अवतार भगवान विष्णु
Related Questions
Web Title : Kalyug Me Kalki Avatar Kab Hoga