किस राजवंश ने वैष्णव धर्म को संरक्षण प्रदान किया?

(A) मौर्य
(B) कुषाण
(C) गुप्त
(D) शिशुनाग

Question Asked : उप्र विधान सभा ​सचिवालय समूह 'ख' एवं 'ग' परीक्षा 2020

Answer : गुप्त

Explanation : गुप्त राजवंश ने वैष्णव धर्म को संरक्षण प्रदान किया। गुप्त वंश का संस्थापक श्रीगुप्त (240 280 ई.) था, गुप्त साम्राज्य का उदय तीसरी शताब्दी के अंत में प्रयाग के निकट कौशाम्बी में हुआ। गुप्त सम्राट समुद्रगुप्त विष्णु का उपासक था। समुद्रगुप्त एवं चन्द्रगुप्त द्वितीय के सिक्कों पर विष्णु के वाहन गरुड़ की प्रतिमा अंकित है। गुप्तकाल में वैष्णव धर्म संबंधी सबसे महत्वपूर्ण अवशेष देवगढ़ (झांसी) का दशावतार मंदिर है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Rajvansh Ne Vaishnav Dharm Ko Sanrakshan Pradan Kiya