किस राज्य में विधान सभा सदस्यों की संख्या सबसे अधिक है?

(A) उत्तर प्रदेश
(B) पश्चिम बंगाल
(C) महाराष्ट्र
(D) बिहार

Question Asked : 65th BPSC Prelims Exam 2019

Answer : उत्तर प्रदेश

Explanation : उत्तर प्रदेश राज्य में विधान सभा सदस्यों की संख्या 403 सबसे अधिक है। दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल 294 सदस्य और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र 288 सदस्य है। आपको बता दे कि भारत के संविधान के अनुसार विधान सभा के सदस्य संख्या न्यूनतम 60 से 500 के मध्य निर्धारित की गयी है। इसके सदस्यों को सीधे मतदान के माध्यम से जनता द्वारा निर्वाचित किया जाता है। इसके सदस्यों को MLA (Member of the Legislative Assembly) कहा जाता है। जिनका कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। इसके संचालनकर्ता को “स्पीकर” कहा जाता है।
Tags : उत्‍तर प्रदेश उत्तर प्रदेश प्रश्नोत्तरी भारतीय राजव्यवस्था राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Rajya Mein Vidhan Sabha Sadasyon Ki Sankhya Sabase Adhik Hai