भारत में कुल कितने मतदाता है?

(A) 17.32 करोड़
(B) 45.67 करोड़
(C) 67.40 करोड़
(D) 94.50 करोड़

Answer : 94.50 करोड़

Explanation : भारत में कुल 94.50 करोड़ मतदाता है। यह नवीनतम आंकड़ा 1 जनवरी 2023 तक का है। भारत में 1951 में हुए पहले आम चुनाव से अब तक मतदाताओं की संख्या छह गुना बढ़ चुकी है। 17.32 करोड़ से बढ़कर यह 1 जनवरी 2023 तक 94.50 करोड़ पहुंच चुकी है। मतदाना सूची 2019 के अंतिम प्रकाशन के समय राज्यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में मतदाताओं की संख्या 896076899 थी। दिव्‍यांग सामान्य मतदाताओं की संख्‍या 4563905 थी। प्रवासी भारतीय मतदाताओं की कुल संख्‍या 71735 थी। सेवा मतदाताओं की कुल संख्‍या 1662993 थी। इस प्रकार 2019 मतदाता सूची के लिए मतदाताओं की कुल संख्या 897811627 थी।

मतदाताओं में बढ़ोत्तरी के बाद भी आज हर तीसरा मतदाता मतदान नहीं कर रहा। यही वजह है कि 72 वर्षों में मतदान 45.67 प्रतिशत से 67.40 प्रतिशत तक ही बढ़ सका। साल 2019 के आम चुनाव में 30 करोड़ मतदाताओं का मतदान करने नहीं आना अहम मसला माना जाने लगा है। यही वजह है कि चुनाव आयोग मतदाताओं को मतदान बूथ तक लाने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है ताकि आंकड़ा कम से कम 75 प्रतिशत तक पहुंचाया जाए। खासतौर पर शहरी क्षेत्रों के मतदाता, युवा और प्रवासी कामकाजी वर्ग वोट न देने वाले इन 30 करोड़ में शामिल हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Mein Kul Kitne Matdata Hai