मध्यप्रदेश को किन-किन नामों से जाना जाता है?

(A) ब्रिटिश शासनकाल में सेंट्रल प्रोविन्सेस एवं बरार
(B) मध्य भारत
(C) टाइगर स्टेट
(D) उपर्युक्त सभी

madhya-pradesh

Answer : उपर्युक्त सभी

Explanation : मध्य प्रदेश को मध्य भारत और टाइगर स्टेट नामों से जाना जाता है। राज्य पुनर्गठन से पूर्व मध्यप्रदेश ब्रिटिश शासनकाल में सेंट्रल प्रोविन्सेस एवं बरार, मध्य भारत और पश्चिम की रियासतों का मध्य भारत के नामों से जाना जाता था। क्योंकि इस राज्य का निर्माण तत्कालीन सीपी एंड बरार, मध्य भारत, विंध्यप्रदेश और भोपाल राज्य को मिलाकर हुआ था। वर्तमान में मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट के नाम से भी जाना जाता है। तत्कालीन केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री कमलनाथ ने 1991 में फॉरेस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (आइआइएफएम) में एक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा दिया था। जुलाई 2019 में जारी आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश 526 बाघों के साथ देश में पहले नंबर पर है। कर्नाटक 524 टाइगर के साथ दूसरे स्थान पर और उत्तरखंड 442 टाइगर के साथ तीसरे नंबर पर है। बता दे कि भाषीय आधार पर 1 नवंबर, 1956 को पुर्नगठन के फलस्वरूप मध्य प्रदेश का गठन हुआ और इसकी राजधानी भोपाल बनायी गई। राजधानी बनने के बाद 1972 में भोपाल को जिला घोषित कर दिया गया। मध्य प्रदेश के गठन के समय कुल जिलों की संख्या 43 थी। आज मध्य प्रदेश में कुल 52 जिले हैं।
Tags : मध्य प्रदेश प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Madhya Pradesh Ko Kin Kin Naamo Se Jana Jata Hai