महाराष्ट्र के नये उपमुख्यमंत्री कौन बने है?

(A) आदित्य ठाकरे
(B) देवेंद्र फडणवीस
(C) श्रीकांत शिंदे
(D) राजन विचारे

Answer : देवेंद्र फडणवीस

Explanation : महाराष्ट्र के नये उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) बने है। उन्होंने 30 जून को उपमुख्यमंत्री (Deputy CM of Maharashtra) पद की शपथ ग्रहण की, उससे पहले महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री (Maharashtra New CM) के रूप में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने शपथ ले ली थी। दोनों को विधानसभा भवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। देवेंद्र फडणवीस का जन्म नागपुर के ब्राह्मण परिवार में हुआ। देवेंद्र फडणवीस एक अच्छे लेखक भी हैं। वो अब तक मराठी भाषा में 3 किताबें लिख चुके हैं। वर्ष 2014 में देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री बने थे। जो शरद पवार के बाद दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने थे। आपको बता दे कि वर्ष 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला था। लेकिन शिवसेना ने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा के विपरीत कांग्रेस और एनसीपी से समझौता करके महा विकास अघाड़ी का गठन किया और महाराष्ट्र में सरकार बनाई। जबकि बालासाहेब ठाकरे इन दोनों ही दलों के खिलाफ पूरी जिंदगी रहे थे।
Tags : जी-7 शिखर सम्मेलन
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Maharashtra Ke Naye Up Mukhyamantri Kaun Bane Hai