महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका में प्रकाशित समाचार पत्र का नाम क्या था?

(A) द इंडियन ओपिनियन
(B) नेशनल हेराल्ड
(C) लीडर
(D) द पायनीयर

Question Asked : Chhattisgarh PSC Pre Exam 2019

Answer : द इंडियन ओपिनियन (Indian Opinion)

महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका में प्रकाशित समाचार पत्र का नाम द इंडियन ओपिनियन (The Indian Opinion) था। गांधीजी जब दक्षिण अफ्रीका में थे तब उन्हें उनके एक मित्र मदनजीत मिले और यह प्रस्ताव उनके सामने रखा कि 'द इंडियन ओपिनियन' नाम का एक समाचार-पत्र निकाला जाए। दक्षिण अफ्रीका में भारतीय नस्लीय समुदाय के लिए जातीय भेदभाव से लड़ने और नागरिक अधिकारों को जीतने के लिए गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में राजनीतिक आंदोलन के लिए प्रकाशन एक महत्वपूर्ण उपकरण था। इसलिए गांधीजी को यह विचार अच्छा लगा। वर्ष 1904 में समाचार-पत्र शुरु कर दिया गया। मनसुखलाल को इसका संपादक बनाया गया। गांधीजी ने बहुत उदारतापूर्वक अखबार के लिए अपनी कमाई से भी धनराशि देकर सहायता की थी। द इंडियन ओपिनियन समाचार पत्र वर्ष 1915 तक अस्तित्व में था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी महात्मा गांधी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mahatma Gandhi Ke Samachar Patra