मानव विकास सूचकांक 2021 में भारत का कौन सा स्थान है?

(A) 131 वां स्थान
(B) 113 वां स्थान
(C) 132 वां स्थान
(D) 123 वां स्थान

Answer : 132 वां स्थान

Explanation : मानव विकास सूचकांक 2021 में भारत का 132 वां स्थान है। 8 सितंबर, 2022 को जारी नवीनतम संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक 2021-22 (United Nation Human Development Index) में भारत 191 देशों में से 132वें स्थान पर रहा है। पिछले साल 2021 में भारत 131वें स्थान पर था। वही, संयुक्त राष्ट्र की मानव विकास सूचकांक की रिपोर्ट में स्विटजरलैंड को पहला स्थान है, इसके बाद नॉर्वे, फिर आइसलैंड, होंग कोंग और पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है। भारत के पड़ोसी देशों में श्रीलंका को 73वां, चीन को 79वां, भूटान को 127वां, बांग्लादेश को 129वां, नेपाल को 143वां और पाकिस्तान को 161वां स्थान प्राप्त हुआ है। बता दे कि इस बार कोविड-19 महामारी का प्रकोप, यूक्रेन रूस युद्ध और जलवायु संकट ने 90 प्रतिशत देशों के मानव विकास सूचकांक पर असर डाला है।

आपको बता दें कि मानव विकास सूचकांक में स्थान चार मापदंडों से तय होती है। यह चार मापदंड है - जन्म के समय जीवन प्रत्याशा, स्कूली शिक्षा के औसत वर्ष, स्कूली शिक्षा के अपेक्षित वर्ष और प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (GNI)। यह किसी देश के स्वास्थ्य, शिक्षा और औसत आय की स्थिति को दर्शाता है। भारत में जीवन प्रत्याशा 69.7 से घटकर 67.2 वर्ष हो गई है।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी मानव विकास सूचकांक
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Manav Vikas Suchakank 2021 Mein Bharat Ka Kaun Sa Sthan Hai