मनुष्य के आंत की लंबाई कितनी होती है?

(A) 5-6 फुट लगभग
(B) 8-9 फुट लगभग
(C) 10-11 फुट लगभग
(D) 12-15 फुट लगभग

human body

Answer : 5-6 फुट लगभग

Explanation : मनुष्य के आंत की लंबाई लगभग 5-6 फुट होती है। जैसा कि हम जानते है कि मानव शरीर रचना विज्ञान में आंत या अंतड़ी आहार नली का हिस्सा होती है जो पेट से गुदा तक फैली होती है। मनुष्य में पोषण मानव पाचन तंत्र के माध्यम से होता है। इसमें आहार नली (alimentary canal) और उससे संबद्ध ग्रंथियां (glands) होती हैं। मनुष्य के पाचन तंत्र में पाए जाने वाले विभिन्न अंग इस क्रम में होते हैं– मुंह, ग्रासनली/ भोजननली (Oesophagus), पेट, छोटी आंत और बड़ी आंत। तंत्र से जुड़ी ग्रंथियां हैं– लार ग्रंथियां (Salivary glands), यकृत (Liver) और अग्न्याशय (Pancreas)। मनुष्य की आहार नली मुंह से गुदा (anus) तक और करीब 9 मीटर लंबी होती है। विभिन्न ग्रंथियां आहार नली में खुलती हैं और आहार नली में पाचक रसों का स्राव डालती हैं।
Tags : जीव विज्ञान जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी मानव शरीर सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Manushya Ki Aant Ki Lambai Kitni Hoti Hai