मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब किसने जीता?

Who won the Miss Universe title in 2022

(A) एंड्रिया मेजा
(B) आर बोनी गैब्रिएल
(C) हरनाज संधू
(D) अमांडा डुडामेल

Answer : आर बोनी गैब्रिएल (R'Bonney Gabriel)

Explanation : मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब आर बोनी गैब्रिएल (R'Bonney Gabriel) ने जीता। आर बोनी गैब्रिएल ने 71वां मिस यूनिवर्स 2022 (Miss Universe 2022) का खिताब अपने नाम 15 मई 2022 को किया। उन्हें पूर्व विश्व सुंदरी भारत की हरनाज संधू ने अपना ताज पहनाया। वहीं, वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल पहली रनर अप और डोमिनिकन रिपब्लिक की ऐंडरिना मार्टिनेज दूसरी रनर अप बनीं। प्रतियोगिता में भारत की दिविता राय सेमीफाइनल तक ही पहुंच पाईं। मिस यूनिवर्स 2022 चुनी गई आर बॉनी गेब्रिएल अमेरिका के ह्यूस्टन, टेक्सास की रहने वाली हैं और पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। गेब्रिएल की मां अमेरिकी हैं और पिता फिलीपींस के हैं। उन्होंने उत्तरी टेक्सास विश्वविद्यालय से साल 2018 में फैशन डिजाइन में स्नातक की डिग्री हासिल की। फिलहाल वह अपने खुद के कपड़ों के ब्रांड, आरबोनी नोला की सीईओ हैं। बता दे कि भूटान ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहली बार भाग लिया।

बता दे कि मिस यूनिवर्स ताज का नाम फोर्स फॉर गुड है। इसकी कीमत लगभग 46 करोड़ रुपये है। इसमें 993 स्टोन लगे हुए हैं। 110.83 कैरेट नीलम और 48.24 कैरेट का हीरा लगा हुआ है। इसका गहरा नीला रंग संदेश देता है कि अथक प्रयासों और उज्जवल भविष्य की आशा से अच्छाई प्राप्त की जा सकती है। इसे जिनेवा के डिजाइनर मौवाड ने डिजाइन किया है।
Tags : पुरस्कार और सम्मान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Miss Universe 2022 Ka Khitab Kisne Jita