नारियल सबसे ज्यादा कहाँ पाया जाता है?

(A) भारत
(B) फिलिपीन्स
(C) इंडोनेशिया
(D) श्रीलंका

Answer : भारत

Explanation : नारियल सबसे ज्यादा इंडोनेशिया में पाया जाता है। इंडोनेशिया के अधिकांश नारियल उत्तरी सुलावेसी प्रांत में उत्पादित किए जाते हैं। इसके अलावा इंडोनेशिया अनानास के शीर्ष उत्पादकों में भी है। जबकि भारत का इसमें तीसरा स्थान है, यहां इसका सबसे बड़ा उत्पादक राज्य तमिलनाडु है। भारत में वार्षिक नारियल उत्पादन 20.82 लाख हेक्टर से 2395 करोड़ नारियल है और उत्पादकता प्रति हेक्टर 11505 नारियल है। वर्ष 2016-17 में हमारे देश से 2084 करोड़ रुपए मूल्य के नारियल उत्पादों का निर्यात किया गया था। देश के सकल घरेलू उत्पाद में नारियल का योगदान करीब 27900 करोड़ रुपए है। भारत में एक करोड़ से अधिक लोग अपनी जीविका चलाने के लिए इस फसल पर निर्भर करते हैं। नारियल आधारित विभिन्न उत्पाद जैसे नारियल चिप्स, नारियल दूध, नारियल शक्कर, नारियल नीरा, डाब, नारियल शहद नारियल गुड़, नारियल दूध शेक, नारियल स्नैक्स विर्जिन नारियल तेल, नारियल नेचुरल क्रीम, नीरा कुकीज समेत अन्य उत्पादों के बनाने में काफी लोगों को रोजगार मिलता है। इसी कारण नारियल को कल्पवृक्ष कहा जाता है।

आपको बता दे कि भारत वर्ष में नारियल की खेती एवं उद्योग के समेकित विकास के लिए भारत सरकार ने 1981 में नारियल विकास बोर्ड का गठन किया। इसका मुख्यालय केरल के कोच्ची शहर में है और इसके 3 क्षेत्रीय कार्यालय पटना (बिहार) स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के नियंत्रणाधीन 5 राज्य स्तरीय केंद्र हैं जो उड़ीसा के भुवनेश्वर, पश्चिम बंगाल के कलकत्ता, मध्य प्रदेश के कोंडेगाँव, असम के गुवाहटी तथा त्रिपुरा के अग्रत्तला में स्थित है।
Tags : कृषि प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Nariyal Sabse Jyada Kaha Paya Jata Hai