नाशी मछली मारने के लिए किसका उपयोग होता है?

(A) शिकारी जीव नाशी
(B) शाक नाशी
(C) मत्स्य नाशी
(D) अंडनाशी

Answer : मत्स्य नाशी

Explanation : पेस्ट फिश पर नियंत्रण के लिए मत्स्य नाशी का उपयोग किया जाता है। वैज्ञानिकों द्वारा मछली को जीवन सूचक (बायोइंडीकेटर) माना गया है। विभिन्न जलस्त्रोतों में चाहे तीव्र अथवा मंद गति से प्रवाहित होने वाली नदियां हो, चाहे प्राकृतिक झीलें, तालाब अथवा मानव निर्मित बड़े या मध्यम आकार के जलाशय, सभी के पर्यावरण का यदि सूक्ष्म अध्ययन किया जाए तो निष्कर्ष निकलता है कि पानी और मछली दोनों एक दूसरे से काफी जुड़े हुए है। पर्यावरण को संतुलित रखने के मछली की विशेष उपयोगिता है। पुराने तालाबों में बहुत से अनावश्यक जंतु जैसे – कछुआ, मेंढक, केकड़े और मछलियां जैसे सिंधरी, पुठिया, चेलवा आदि एवं भक्षण मछलियां जैसे – पढ़िन, टैंगन, सौल, गिरई, सिंधी, मांगुर आदि पायी जाती हैं। जो तालाब में उपलब्ध भोज्य पदार्थों को अपने भोजन के रूप में ग्रहण करती हैं। मांसाहारी मछलियां कार्प मछलियों के बच्चों को खा जाती है। जिससे मत्स्य पालन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। अत: इनकी सफाई नितांत आवश्यक है। अवांछनीय मछलियों का निष्कासन बार-बार जाल चलाकर या पानी निकालकर अथवा महुआ की खली के प्रयोग द्वारा किया जा सकता है। महुए की खली का प्रयोग एक हेक्टेयर क्षेत्रफल के एक मीटर पानी की गहराई वाले तालाब में 25 कुंटल की दर से किया जाना चाहिए। इसके परिणाम स्वरूप 6-8 घंटों में सारी मछलियां मरकर ऊपर आ जाती हैं। जिन्हें जाल चलाकर एकत्र करके बाजार में बेचा जा सकता है।
Tags : कृषि प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Nashi Machhali Marne Ke Lie Kiska Upayog Hota Hai