ओडिशा के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है 2021

(A) ममता बनर्जी
(B) नवीन पटनायक
(C) गणेशी लाल
(D) जगनमोहन रेड्डी

Answer : नवीन पटनायक

बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक ने पांचवी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में 28 मई, 2019 को शपथ ली। उन्होंने भुवनेश्वर के IDCO प्रदर्शनी मैदान में शपथ ली। यह प्रथम बार है, जब नवीन पटनायक ने खुले सार्वजनिक स्थल पर शपथ ली है। इससे पूर्व वर्ष 2000, 2009 और 2014 में शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया था। इस शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 7000 गणमान्य व्यक्ति, जिनमें उद्योगपति, पद्मम पुरस्कार विजेता आदि शामिल थे। बीजू जनता दल को वर्ष 2019 में संपन्न हुए चुनाव में कुल 147 सीटों में से 112 सीटें मिली थी। नवीन पटनायक ने अपनी कैबिनेट में 10 नए चेहरों को शामिल किया है। ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने 11 कैबिनेट मंत्रियों और नौ राज्यमत्रियों की नियुक्ति भी की।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Odisha Ke Vartman Mukhyamantri Kaun Hai