पेनिसिलिन की खोज किसने की थी?

(A) अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
(B) लुई पास्चर
(C) ड्रेसर
(D) एडवर्ड जेनर

Answer : अलेक्जेंडर फ्लेमिंग

Explanation : पेनिसिलिन की खोज अलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने की थी। 'पेनिसिलिन' शब्द उन पदार्थों के मिश्रण को कहते हैं, जो स्वाभाविक एवं जैविक पद्धति से उत्पादित किये जाते हैं। इसकी खोज का श्रेय 1928 ई. में स्कॉटिश वैज्ञानिक एवं नोबेल पुरस्कार विजेता अलेक्जेंडर फ्लेमिंग को जाता है। वह साल 6 अगस्त, 1881 को पैदा हुए थे। उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जख्म सड़ने की वजह से कई सैनिकों की मौत देखी। जिसका असर उनके दिलोदिमाग पर ​हुआ। ​उसी के कारण उन्होंने लंदन के सेंट मैरी अस्पताल में अचानक पेनिसिलिन की खोज की। जिसने आधुनिक एंटीबायोटिक को बदल कर रख दिया। पेनिसिलिन को सदी की सबसे बड़ी खोज के तौर पर जाना गया। साल 1945 में फ्लेमिंग होवार्ड फ्लोरे और अन्सर्ट बोरिस चेन को मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
Tags : आविष्कार और आविष्कारक सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Penicillin Ki Khoj Kisne Ki Thi 2