पोंगल (Pongal) 2022 में कब है?

Answer : 15 जनवरी 2022 (शनिवार)

Explanation : पोंगल 2022 में शनिवार 15 जनवरी को है। यह तमिल हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है, जो हर साल 14-15 जनवरी को मनाया जाता है। पोंगल का तमिल में अर्थ उफान या विप्लव होता है। इसकी तुलना नवान्न से की जा सकती है जो फसल की कटाई का उत्सव होता है। इस त्यौहार का नाम पोंगल इसलिए है क्योंकि इस दिन सूर्य देव को जो प्रसाद अर्पित किया जाता है वह पगल कहलता है। तमिल भाषा में पोंगल का एक अन्य अर्थ निकलता है अच्छी तरह उबालना। दोनों ही रूप में देखा जाए तो बात निकल कर यह आती है कि अच्छी तरह उबाल कर सूर्य देवता को प्रसाद भोग लगाना।

पारम्परिक रूप से ये सम्पन्नता को समर्पित त्यौहार है जिसमें समृद्धि लाने के लिए वर्षा, धूप तथा खेतिहर मवेशियों की आराधना की जाती है। इस पर्व का इतिहास कम से कम 1000 साल पुराना है तथा इसे तमिलनाडु के अलावा देश के अन्य भागों, श्रीलंका, मलेशिया, मॉरिशस, अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर तथा अन्य कई स्थानों पर रहने वाले तमिलों द्वारा उत्साह से मनाया जाता है। तमिलनाडु के प्रायः सभी सरकारी संस्थानों में इस दिन अवकाश रहता है। पोंगल का महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह तमिल महीने की पहली तारीख को आरम्भ होता है।
Tags : कब है
Related Questions
Web Title : Pongal Kab Hai