प्रथम अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन कहां आयोजित हुआ?

(A) नई दिल्ली
(B) बांग्लादेश
(C) भूटान
(D) नेपाल

Answer : नई दिल्ली

Explanation : प्रथम अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ। 23 फरवरी, 2020 को आयोजित इस सम्मेलन का विषय 'न्यायपालिका और बदलती दुनिया' था। इस सम्मेलन का आयोजन 21वीं शताब्दी के तीसरे दशक की शुरुआत में भारत तथा विश्व स्तर पर बड़े बदलावों के परिप्रेक्ष्य में किया गया। इस परिवर्तन को तर्कसंगत, न्यायसंगत तथा सर्वहितैषी बनाने की प्रक्रिया पर विचार किया गया। इसके अलावा भारत के प्रत्येक न्यायालय को ई-कोर्ट प्रणाली के ​साथ एकीकृत करने के लिए भारत सरकार के 'ई-कोर्ट इण्टीग्रेटेड मिशन मोड प्रोजेक्ट' पर भी प्रकाश डाला गया।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के दौरान इसका आयोजन हुआ। महात्मा गांधी एक वकील थे तथा उनकी न्यायिक सोच पर संस्कारों तथा भारतीय दर्शन का प्रभाव था। भारत ने विगत कुछ वर्षों में कई महत्वपूर्ण कानूनों का निर्माण किया है, जिसमें ट्रांसजेंडर अधिकार, महिला अधिकार तथा दिव्यांगजनों के अधिकारों को मान्यता दी गई है। लैंगिक न्याय के बिना पूर्ण विकास नहीं हो सकता है और न ही न्यायप्रियता का दावा किया जा सकता है। भारत ने इस ओर प्रगति की है। 70 वर्ष के बाद महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी में वृद्धि हुई है। सम्मेलन में पर्यावरण तथा विकास के बीच संतुलन की गंभीरता पर विचार किया गया है। शीघ्र न्याय की अवधारणा से जुड़े मुद्दों पर विचार किया गया। बदलते समय में डेरा सुरक्षा, साइबर अपराध जैसे मुद्दों पर विचार करते हुए चुनौतियों पर ध्यान आकृष्ट किया गया।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Pratham Antarrashtriya Nyayik Sammelan Kaha Ayojit Hua