राजस्थान कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष कौन है?

(A) सचिन पायलट
(B) गोविंद सिंह डोटासरा
(C) अशोक गहलोत
(D) रमेश मीणा

congress

Answer : गोविंद सिंह डोटासरा

Explanation : राजस्थान में कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने पर कांग्रेस ने सचिन पायलट को हटाकर उन्हें 14 जुलाई 2020 को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान के बड़े कांग्रेसी नेता है और सीकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान में वह गहलोत कैबिनेट में प्राइमरी और सेकेंडरी एजुकेशन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। लक्ष्मणगढ़ सीट से गोविंद सिंह डोटासरा तीन बार से चुनाव जीत रहे हैं। पहला चुनाव गोविंद सिंह डोटासरा ने केवल 34 वोटों से जीता था।

55 वर्षीय गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 2005 में सीकर जिले के समिति ग्राम पंचायत में बतौर प्रधान चुने जाने से की थी। इसके बाद वह 2008 में विधानसभा का चुनाव लड़े और 34 वोटों से जीते थे। 2013 में गोविंद सिंह डोटासरा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और तीन बार सांसद रहे सुभाष महरिया को 10 हजार 723 वोटों से हराया था। 2018 के चुनाव में गोविंद सिंह डोटासरा ने लगातार तीसरी बार लक्ष्मणगढ़ सीट से जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 22 हजार से अधिक वोटों से हराया।
Tags : अध्यक्ष वर्तमान अध्यक्ष
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajasthan Congress Ka Pradesh Adhyaksh Kaun Hai