साहित्य अकादमी के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

(A) डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन
(B) जवाहरलाल नेहरू
(C) सुनील गंगोपाध्याय
(D) डॉ विश्वनाथ प्रसाद तिवारी

Answer : जवाहरलाल नेहरू

साहित्य अकादमी के प्रथम अध्यक्ष तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उपाध्यक्ष डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे। जवाहरलाल नेहरू वर्ष 1954 से 1964 तक और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन वर्ष 1954 से 1960 तक इन पदों पर रहे। बता दे कि साहित्य अकादमी की स्थापना 12 मार्च, 1954 में एक स्वायत्त निकाय के रूप में की गयी थी। साहित्य अकादमी विभिन्न भाषाओं की कृतियों की राष्ट्रीय अकादमी हैं, जिसका उद्देश्य प्रकाशन, अनुवाद, गोष्ठियां, कार्यशालाएं आयोजित कर भारतीय साहित्य के विकास को प्रोत्साहन देना है। इसके अंतर्गत देशभर में सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों और साहित्यिक सम्मेलनों का आयोजन शामिल हैं। इसका वित्त पोषण भारत सरकार का संस्कृति​ विभाग करता है। अकादमी का पंजीकरण सोसायटी के रूप में 1956 में सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860 के तहत् हुआ था। अकादमी ने 22 भाषाओं को मान्यता दे रखी है। इसके अंतर्गत प्रत्येक भाषा के लिए 10 सदस्यीय बोर्ड हैं, जो संबंध भाषा के काम-काज और प्रकाशन के संबंध में परामर्श देते हैं।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी भारत में प्रथम
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sahitya Akademi Ke Pratham Adhyaksh Kaun The