वर्तमान में सेना के उप प्रमुख कौन है?

(A) लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अंबु
(B) मेजर जनरल ज्वाइस ग्लेडीज रोच
(C) लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत
(D) लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नारावने

Answer : लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नारावने

वर्तमान में सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नारावने है। उन्होंने 1 सितंबर 2019 को लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अंबु का स्थान लिया। जो 31 अगस्त को रिटायर हो गए थे। लेफ्टिनेंट जनरल नारावने भारतीय सेना की ईस्टर्न कमांड का नेतृत्व कर रहे थे। बता दे कि लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं। वह जून 1980 में सिख लाइट इनफैंट्री रेजिमेन्ट, 7वीं बटालियन में कमीशन हुए थे। ऑपरेशन पवन के दौरान श्रीलंका में वह भारतीय शांति वाहिनी बल के हिस्सा भी रहे। तीन वर्षों तक म्यांमार में भारतीय दूतावास में रक्षा सहकारी के रूप में भी उन्हें कार्य करने का अनुभव है। जून, 1980 में सिख लाइट इंफ्रैंट्री रेजीमेंट की सातवीं बटालियन में कमीशन मिला था।

इसके अलावा उन्‍हें नगालैंड में असम राइफल्स (नॉर्थ) के महानिरीक्षक के तौर पर उल्लेखनीय सेवा को लेकर विशिष्ट सेवा पदक और प्रतिष्ठित स्ट्राइक कोर की कमान संभालने को लेकर अतिविशिष्ट सेवा पदक से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया है।
Tags : अध्यक्ष
Useful for : UPSC, RPSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sena Ke Up Pramukh Kaun Hai