सूफी संतों में अजमेर को किसने घर बनाया?

(A) शेख मोइनउद्दीन चिश्ती
(B) शेख सलीम चिश्ती
(C) शेख निजामुद्दीन औलिया
(D) शेख मुबारक शाह

Question Asked : [Assistant Professor (Lecturer) Exam 2014]

Answer : शेख मोइनउद्दीन चिश्ती

ख्वाजा (शेख) मोइनउद्दीन चिश्ती 1192 में मुहम्मद गौरी के साथ भारत आये। भारत में इन्होंने चिश्ती संप्रदाय की स्थापना की। इन्होंने अपना निवास स्थान (खानकाह) अजमेर को बनाया एवं 1236 ई. में यही पर इसकी मृत्यु हुयी। इसके दो प्रमुख शिष्य थे। शेख हमीदउद्दीन नागौरी व कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी। जबकि शेख निजामुद्दीन औलिया भी चिश्ती संप्रदाय के सूफी संत थे, इनके काल में श्चिती संप्रदाय का भारत में सर्वाधिक प्रचार-प्रसार हुआ। इन्होंने अपना निवास स्थान गयासपुर (दिल्ली) बनाया। इन्होंने दिल्ली सल्तनत के सात सुल्तानों का राज देखा। तथा चिश्ती संप्रदाय के ही शेख सलीम चिश्ती जो अकबर के समकालीन थे, इनका निवास स्थान (खानकाह) फतेहपुर सीकरी था।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sophie Stanton Mein Ajmer Ko Kisne Ghar Banaya