‘द ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022’ के अनुसार दुनिया का सबसे अच्छा शहर कौनसा है?

(A) वियना
(B) ढाका
(C) दमिश्क
(D) दिल्ली

Answer : वियना

Explanation : 'द ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022' के अनुसार दुनिया के रहने के लिए सबसे अच्छे शहर में आस्ट्रिया की राजधानी वियना (Vienna -Capital of Austria) है। इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) ने 14 फरवरी से 13 मार्च तक किसे सर्वे के अनुसार नयी रहने लायक शहरों की सूची जारी की। इस सूची में ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना को दुनिया में रहने लायक सबसे अच्छे शहर का तमगा मिला है, जबकि सीरिया की राजधानी दमिश्क को इस सूची में सबसे निचले पायदान पर रखा गया है।

साल 2021 की सूची में ऑकलैंड दुनिया में सबसे अधिक रहने योग्य शहर बन गया था। कोरोना के कारण ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना पहले से हटकर 12वें नंबर पर चला गया था, लेकिन इस साल विएना नंबर वन पर है। ऑकलैंड इस साल 34वें नंबर पर पहुंच गया है। ‘द इकोनॉमिस्ट’ ने इस सूची में यूक्रेन की राजधानी कीव को शामिल नहीं किया है। क्योंकि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के कारण कीव इस समय रहने लायक नहीं है। डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन ने रहने के लायक बेहतरीन शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर जगह बनाई है। उसके बाद स्विट्जरलैंड के शहर ज्यूरिख का स्थान है। स्विस शहर जेनेवा छठे और जर्मनी का फ्रैंकफर्ट सातवें नंबर पर है। वहीं, नौवें नंबर नीदरलैंड्स की राजधानी एम्सटर्डम है।

इस सूची में भारत समेत दक्षिणी एशियाई देशों का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा है। कुल 140 शहरों की सूची में देश की राजधानी दिल्ली 112वें और मुंबई 117वें पायदान पर है। द इकनॉमिस्ट मैगजीन द्वारा जारी वार्षिक वैश्विक लिवेबिलिटी सूचकांक में पाकिस्तान की वित्तीय राजधानी कराची और बांग्लादेश की राजधानी ढाका को दुनिया में सबसे कम रहने लायक शहरों में रखा गया है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : The Global Liveability Index 2022 Ke Anusar Duniya Ka Sabse Achchha Shahar Kaunsa Hai