उत्तर प्रदेश की प्रमुख फसल कौन सी है?

(A) चना
(B) गेहूं
(C) सरसो
(D) गन्ना

Answer : गेहूं

Explanation : उत्तर प्रदेश की प्रमुख फसल गेहूं है। गेहूं उत्पादन में उत्तर प्रदेश का देश में प्रथम स्थान है, जबकि राज्य में सर्वाधिक गेहूं का उत्पादन गोरखपुर जिले में होता है। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक क्षेत्र में गेहूं की खेती की जाती है। उत्तरी पर्वतीय एवं दक्षिणी पठारी क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के लगभग सभी क्षेत्रों में इसकी खेती की जाती है। गेहूं के लिए 50 से 75 सेमी वर्षा तथा बुवाई के समय 10 से 15 सेंटीग्रेड तापमान की जरूरत होती है। उत्तर प्रदेश मेें प्रमुख रूप से तीन प्रकार की फसलों की खेती की जाती है। गेहूं, जो, चना, मटर, सरसो, तंबाकू, आलू आदि रबी की फसल कहलाती हैं। खरीफ की फसलों में चावल, बाजरा, मक्का, गन्ना, मूंगफली, कपास आदि है यह फसलें अप्रैल, मई, जून, जुलाई में बोई जाती हैं और अक्टूबर, नवंबर में काट ली जाती हैं। जायद की फसल जून, जुलाई में बोई जाती है। इस फसल को गर्मी की फसल भी कहा जाता है।
Useful for : UPPSC, UPTET, IBPS, SSC, Railway, UP 8Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Uttar Pradesh Ki Pramukh Fasal Kaun Si Hai