उत्तराखंड के राज्यपाल कौन है 2022

(A) बेबी रानी मौर्य
(B) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह
(C) अज़ीज़ कुरैशी
(D) मार्गरेट अल्वा

Answer : लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

Explanation : उत्तराखंड के वर्तमान राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह है। उत्तराखंड के पूर्व राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्य ने 8 सितंबर 2021 को अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था। उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। उन्होंने 15 सितंबर 2021 का पदभार संभाला। उत्तराखंड में अब तक रहे राज्यपाल में गुरमीत सिंह उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल है। कई पदकों से सम्मानिक अधिकारी, लेफ्टिनेंट जनरल सिंह लगभग चार दशकों की सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेना से रिटायर्ड हुए थे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने सेना में अपनी सेवा के दौरान सेना के उप प्रमुख, सहायक जनरल और कश्मीर में नियंत्रण रेखा की निगरानी करने वाली 15वीं कोर के कोर कमांडर के पद पर काम किया। वह सैन्य संचालनों के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में चीन से जुड़े परिचालन और सैन्य रणनीतिक मुद्दों को भी संभाल रहे थे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह सेना में रहने के दौरान, एक दशक से अधिक समय तक कई विशेषज्ञ समूहों, संयुक्त कार्य समूहों, वार्षिक संवादों और चीन अध्ययन समूह की बैठकों का हिस्सा रहे।
Tags : उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Uttarakhand Ka Rajyapal Kaun Hai