उत्तराखंड का खेल मंत्री कौन है 2023

(A) सुबोध उनियाल
(B) अरविंद पांडेय
(C) रेखा आर्य
(D) पुष्कर सिंह धामी

Answer : रेखा आर्य

Explanation : उत्तराखंड के खेल मंत्री रेखा आर्य है। उन्हें पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल व युवा कल्याण मंत्री बनाया गया है। इस तरह उनके पास 4 विभाग है। रेखा आर्य धामी कैबिनेट में लगातार दूसरी बार मंत्री बनाई गई है। पहले कार्यकाल में उन्हें विद्यालयी शिक्षा (बेसिक एवं माध्यमिक), खेल एवं युवा कल्याण, पंचायती राज, संस्कृत शिक्षा बनाया गया था। रेखा आर्य 2014 के उपचुनाव में जीत दर्ज पहली बार विधायक बनीं थी। वर्ष 2017 में दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीतकर मंत्री बनी और 2022 में पुनः सोमेश्वर जनपद-अल्मोड़ा सीट से तीसरी बार जीतकर परचम फहराया। बता दे कि पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड (Uttarakhand CM) के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में 23 मार्च 2022 को शपथ ग्रहण की थी। जिसके साथ ही 7 मंत्रियों ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उसके बाद 29​ मार्च 2022 को पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट के विभागों का आवंटन कर दिया गया था।
उत्तराखंड में किसके पास कौनसा विभाग है, यह जानने के लिए क्लिक करें उत्तराखंड मंत्रिमंडल की सूची 2023
Tags : उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Uttarakhand Ka Khel Mantri Kaun Hai