वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन है?

(A) राजनाथ सिंह
(B) जेपी नड्डा
(C) नितिन गडकरी
(D) अमित शाह

j p nadda

Answer : जेपी नड्डा

Explanation : वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा है। जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) को 20 जनवरी 2020 को आम सहमति से 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इनके नाम का प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत समस्त भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने रखा। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्रालय का अहम पदभार संभाला। वह भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। जेपी नड्डा का ताल्लुकात हिमाचल प्रदेश से है।

आपको बता दे कि जेपी नड्‌डा 2012 से हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। वे भाजपा के संसदीय बोर्ड के सचिव भी हैं। वे मोदी सरकार-1 में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री पद भी संभाल चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी थी। वहां भाजपा ने 80 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जून 2019 में नड्‌डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
Tags : अध्यक्ष वर्तमान अध्यक्ष
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vartaman Mein Bhajpa Ke Rashtriya Adhyaksh Kaun Hai