विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा कौन बनीं है?

(A) अंग्रेजी
(B) हिंदी
(C) चीनी मंदारिन
(D) रूसी

Answer : हिंदी

Explanation : विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी बनीं है। यह जानकारी वर्ल्ड लैंग्वेज डेटाबेस एथनोलॉग के 22वें संस्करण में दी गई है। इसके अनुसार साल 2019 में 615 मिलियन लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है जबकि 1,132 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा बोली जाने वाली अंग्रेजी भाषा सबसे ऊपर है। वही चीनी भाषा मैंडरिन 1,117 मिलियन बोले जाने वालों के साथ दूसरे स्थान पर है। विश्व जनसंख्या में कुल 18.5 प्रतिशत लोग हिंदी जानते हैं। भारत में 1023, पाकिस्तान में 165, बांगलादेश में 59, नेपाल मेंं 25 मिलियन लोग ङ्क्षहदी जानते हैं। दूसरे देशों में 28 मिलियन लोग हिंदी जानते हैं। विश्व के सब देशों में हिंदी जानने वाले हैं।

एथनोलॉग की स्थापना 1951 में हुई थी, जो दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं का वार्षिक डेटाबेस जारी करता है। इसके नवीनतम डेटाबेस में दुनिया में बोली जाने वाली करीब 7,111 भाषाओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा एथनोलॉग उन प्राचीन भाषाओं का डेटा भी तैयार करता है, जो वर्तमान में नहीं बोली जाती। इस संस्करण में ऐसी करीब 348 भाषाओं को सूचीबद्ध किया गया है।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishv Ki Tisri Sabse Adhik Boli Jane Wali Bhasha Kaun Bani Hai