विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 10 जनवरी
(B) 12 मार्च
(C) 20 अगस्त
(D) 7 जुलाई

Answer : 7 जुलाई

Explanation : हर साल विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस (World Kiswahili Language Day) 7 जुलाई को मनाया जाता है। यूनेस्को ने 2021 में अपने 41वें आम सम्मेलन सत्र में प्रत्येक वर्ष 7 जुलाई को विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस के रूप में घोषित किया था। किश्वहिली भाषा अफ्रीका में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। इसके अलावा यह उप-सहारा अफ्रीका में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में से भी एक है। अफ्रीकी संघ की आधिकारिक भाषाओं में किश्वहिली एकमात्र अफ्रीकी भाषा है। विश्व किश्वहिली भाषा दिवस 2022 की थीम 'शांति और समृद्धि के लिए किश्वहिली' है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य शांति और संवर्धित बहुसंस्कृतिवाद के लिए किस्वाहिली भाषा के उपयोग को बढ़ावा देना है।

किस्वाहिली अफ्रीकी संघ, पूर्वी अफ्रीकी समुदाय और दक्षिणी अफ्रीकी विकास समुदाय की आधिकारिक भाषाओं में से एक है। किस्वाहिली अन्य अफ्रीकी भाषाओं के साथ शब्दों और अवधारणाओं को साझा करता है इसलिए इसमें प्रभावशाली एकीकरण शक्ति है। विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस को हर वर्ष 7 जुलाई को ही मनाने कारण यह है कि 7 जुलाई 1954 को, तंजानिया के संयुक्त गणराज्य के पहले राष्ट्रपति स्वर्गीय मवालिमु जूलियस कंबारेज न्येरेरे के तहत तांगानिका अफ्रीकी राष्ट्रीय संघ (TANU) ने स्वतंत्रता संग्राम के लिए किस्वाहिली को एक एकीकृत भाषा के रूप में अपनाया था।
Tags : अंतराष्ट्रीय दिवस महत्वपूर्ण दिवस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishv Kiswahili Bhasha Diwas Kab Manaya Jata Hai