विश्व के सबसे बड़े विमान का नाम क्या है?

(A) एएन-225 मारिया
(B) सुखोई एसयू-27
(C) एयरलैंडर 10
(D) स्ट्रैटोलॉन्च

Answer : स्ट्रैटोलॉन्च (Stratolaunch)

विश्व के सबसे बड़े विमान का नाम स्ट्रैटोलॉन्च (Stratolaunch) है। इसने 13 अप्रैल, 2019 को अपनी पहली उड़ान प्रारंभ की। इसका परीक्षण लगभग ढाई घंटे तक मोजावे रेगिस्तान (कैलिफॉर्निया) के ऊपर किया गया। विमान के पंख का फैलाव एक फुटबॉल मैदान से भी ज्यादा है। इस विमान का निर्माण 'स्ट्रैटोलॉन्च' नामक कंपनी ने किया है। इस कंपनी का निर्माण वर्ष 2011 में विश्व की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक पॉल एलेन ने किया था। इस विमान में दो एयरक्राफ्ट बॉडी हैं, जो आपस में जुड़ी हैं। इसमें छह बोइंग 747 इंजन लगे हैं। इसकी लंबाई लगभग 238 फुट है। इस आधुनिक विमान का वजन 5 लाख पाउंड है। इस विमान ने 189 मील प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी पहली उड़ान भरी। इसके अलावा, वर्जिन गेलक्टिन ने भी ऐसा ही विमान बनाया है, जो ऊंचाई से अंतरिक्ष की कक्षा में रॉकेट भेज सकता है।
Tags : करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Ke Sabse Bade Viman Ka Naam Kya Hai