20वीं पशुधन जनगणना 2019 के अनुसार कुल पशु आबादी कितनी है?
(A) 535.78 मिलियन
(B) 785.53 मिलियन
(C) 885.78 मिलियन
(D) 950.88 मिलियन
Explanation : 20वीं पशुधन जनगणना 2019 के अनुसार भारत में कुल पशुधन आबादी 535.78 मिलियन है, जो पशुधन गणना 2012 की तुलना में 4.6% अधिक है। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 16 अक्टूबर, 2019 को 20वीं पशुधन गणना रिपोर्ट जारी की गई। कुल गोजातीय आबादी (मवेशी, भैंस, याक आदि) वर्ष 2019 में 302.79 मिलियन है, जो पिछली गणना की तुलना में 1% अधिक है। गायों और भैंसों में कुल दुधारू पशुओं की संख्या 125.34 मिलियन हैं, जो पिछली गणना की तुलना में 6% अधिक है। इसके अलावा देश में वाणिज्यिक पोल्ट्री की कुल संख्या 534.74 मिलियन है, जो पिछली गणना की तुलना में 4.5% अधिक है।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : कृषि प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams