आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई?

(A) 15 नवंबर, 2000
(B) 05 अगस्त, 1862
(C) 01 जनवरी, 2019
(D) 28 अगस्त 1928

Answer : 01 जनवरी, 2019

Explanation : आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की स्थापना 01 जनवरी, 2019 को हुई थी। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 के तहत आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दो अलग-अलग राज्य बने। जिससे यह भारत का 25वां उच्च न्यायालय बना। 2 जून, 2014 को आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए हैदराबाद में एक ही उच्च न्यायालय था, लेकिन अब इस हैदराबाद के उच्च न्यायालय को तेलंगाना उच्च न्यायालय के नाम से जाना जायेगा। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती जस्टिस सिटी है और इसकी कोई खंडपीठ नहीं है। इसके अधिकार क्षेत्र आंध्र प्रदेश राज्य है।

आपको बता दें कि भारत में उच्च न्यायालय संस्था का सर्वप्रथम गठन सन 1862 में हुआ जब कलकत्ता, बम्बई, मद्रास उच्च न्यायालयों की स्थापना हुई। भारत के संविधान में प्रत्येक राज्य के लिए एक उच्च न्यायालय की व्यवस्था की गई है लेकिन 7 वें संशोधन अधिनियम अधिनियम 1956 में संसद को अधिकार दिया गया कि वह दो या दो से अधिक राज्यों एवं एक संघ राज्य क्षेत्र के लिए एक साझा उच्च न्यायालय की स्थापना कर सकती है। इस समय देश में 25 उच्च न्यायालय हैं। केवल दिल्ली ऐसा संघ राज्य क्षेत्र है जिसका अपना उच्च न्यायालय (1966 से) है।
Tags : आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Andhra Pradesh Uchh Nyayalaya Ki Sthapna Kab Hui