संविधान को अपने हाथों से किसने लिखा था?

(A) रामकिंकर बैजप्रेम
(B) बिहारी नारायण रायजादा
(C) नंदलाल बोस
(D) रवींद्रनाथ टैगोर

Answer : बिहारी नारायण रायजादा

Explanation : संविधान को अपने हाथों से बिहारी नारायण रायजादा ने लिखा था। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इसमें 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां शामिल हैं। यह 2 साल 11 महीने 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था। 26 नवंबर 1949 को इसे भारतीय संविधान सभा के समक्ष लाया गया। बता दे कि नेहरू ने संविधान को हाथ से लिखने की निवेदन रायजादा से किया और इसका पारश्रमिक भी पूछा। रायज़ादा ने पैसे लेने से मना कर दिया। लेकिन एक शर्त रख दी कि उनका नाम संविधान के हर पन्ने पर होगा और आखिरी पन्ने पर उनका और उनके दादा का नाम साथ में होगा। इस पर नेहरू राजी हो गये। इस तरह 54 दिनों में रायज़ादा ने अकेले ही इटालियन कैलिग्राफी में पूरा संविधान लिखा। संविधान के पन्नों को सजाने का काम शांतिनिकेतन के प्रोफेसर नंदलाल बोस और उनकी टीम ने किया। नंदलाल बोस ने ही भारत-रत्न और पद्मश्री का तमगा डिजाइन किया था।

संविधान की पहली दो प्रतियां किसी प्रेस में नही छपी थी। वह तो हस्तलिखित थी। संविधान की पहली प्रति 1400 पृष्ठों की है और यह अंग्रेजी तथा हिंदी दोनों भाषाओं में है। अंग्रेजी में इसे श्री रासबिहारी ने और हिंदी में श्री वी. के. वैद्य ने लिखा था। 26 नवंबर, 1949 को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में संविधान पर मोहर लगाने के बाद इसकी मूल प्रति पर सबसे पहले जवाहर लाल नेहरू ने हस्ताक्षर किए थे। तत्पश्चात संविधान सभा के सभी 115 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए। वर्ष 1994 से संविधान की हस्तलिखित प्रतियां संसद भवन पुस्तकालय के स्ट्रांग रूम में रखी हुई है। इन्हें न तो कोई देख सकता हैं और न कोई पढ़ सकता है। इन पर धूल न चढ़े, इसलिए इन्हें कपड़े में लपेट कर रखा गया है।
Tags : भारत का संविधान भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Samvidhan Ko Kisne Apne Haathon Se Likha Tha