संविधान सभा की प्रथम बैठक में कितने सदस्य थे?

(A) 210 सदस्य
(B) 110 सदस्य
(C) 250 सदस्य
(D) 389 सदस्य

Answer : 210 सदस्य

Explanation : संविधान सभा की प्रथम बैठक में 210 सदस्य थे। इसकी प्रथम बैठक 9 दिसंबर, 1946 को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में प्रारंभ हुई। डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा को सर्वसम्मति से अस्थायी अध्यक्ष चुना गया। 11 दिसंबर, 1946 की बैठक में डॉ. राजेंद्र प्रसाद को सभा का स्थायी अध्यक्ष तथा एस. सी. मुखर्जी को उप-सभापति चुना गया। बी. एन. राव को संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया। 13 दिसंबर, 1946 को पं. जवाहरलाल नेहरू ने अपना प्रसिद्ध उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत कर संविधान की आधारशिला रखी। यह उद्देश्य प्रस्ताव 22 जनवरी, 1947 को स्वीकार किया गया। संविधान सभा के प्रमुख सदस्य कांग्रेस के नेता पं. जवाहरलाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल, डॉ राजेंद्र प्रसाद, मौलाना आजाद, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, पं. गोविंद बल्लभ पंत, बाल गोविंद खेर, बाबू पुरुषोत्तम दास टंडन, के. एम. मुंशी, आचार्य जे. बी. कृपलानी और टी. टी. कृष्णामाचारी आदि थे।
Tags : संविधान सभा
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Samvidhan Sabha Ki Pratham Baithak Mein Kitne Sadasya The