कोहिमा किसकी राजधानी है?

(A) मणिपुर
(B) असम
(C) त्रिपुरा
(D) नागालैंड

Answer : नागालैंड

Explanation : कोहिमा नागालैंड की राजधानी है। जिसे 1 दिसंबर 1963 को नागालैंड राज्य की राजधानी बनाया गया था। नागालैंड, भारत के संघ में 16 वां राज्य था। कोहिमा को यह नाम अंग्रेजों के द्वारा दिया गया था, क्योकि वह लोग कोहिमा का वास्तविक नाम केवहिमा या केवहिरा सही ढंग से उच्चारण नहीं कर पाते थे। कोहिमा का नाम केवहिमा यहां पाएं जाने वाले केवही फूलों के कारण रखा गया है जो इस शहर में चारों ओर पहाड़ों में पाए जाते हैं। बहुत पहले कोहिमा में अंगामी जनजाति (नागा जनजाति में सबसे बड़ी) निवास किया करती थी, वर्तमान में यहां नगालैंड के विभिन्न हिस्सों और अन्य पड़ोसी राज्यों से भी कई जाति के लोग रहने आते हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kohima Kiski Rajdhani Hai