संथानम समिति किससे संबंधित है

(A) सीबीआई की स्थापना
(B) कृषि निर्यात
(C) सार्वजनिक वितरण प्रणाली
(D) आपातकाल के समय की गयी ज्यादतियों की जांच

Answer : सीबीआई की स्थापना

Explanation : संथानम समिति सीबीआई की स्थापना से संबंधित है। भ्रष्टाचार निरोधक समिति की नियुक्ति भारत सरकार ने 1962 में की थी। इसके अध्यक्ष के संथानम थे। इसके अलावा चार अन्य सांसदों सहित दो वरिष्ठ अधिकारी इसके सदस्य थे। इसे भारत सरकार के विभागों में भ्रष्टाचार के विभिन्न पक्षों की तहकीकात करने तथा इस पर रोक लगाने के उपायों की सिफारिश करने का कार्य सौंपा गया था। परंतु राजनीतिक भ्रष्टाचार (अर्थात मंत्रीमंडलीय स्तर के भ्रष्टाचार) के विषय को इसके विचारार्थ विषयों से अलग रखा गया था। संथानम समिति ने अपनी रिपोर्ट 1964 में पेश की। इसमें कहा गया था कि लोक सेवकों को प्राप्त विवेकाधिकार उत्पीड़न, दुराचार और भ्रष्टाचार पैदा करते हैं। समिति ने 137 सिफारिशें की थीं जिनमें से सरकार ने 106 को स्वीकार किया। केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) की स्थापना 1964 में संथानम समिति की सिफारिश पर ही की गई थी।
Tags : भारत की महत्वपूर्ण समितियां
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Santhanam Samiti Kisse Sambandhit Hai