पुलित्जर पुरस्कार 2021 किसे मिला?

(A) न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट
(D) राचेल कादजी घानसाह
(C) डार्नेला फ्रेजियर
(D) कोस्ट ऑफ लिविंग

Answer : डार्नेला फ्रेजियर

पुलित्जर पुरस्कार 2021 डार्नेला फ्रेजियर को मिला है। उन्होंने मिनेसोटा में उस घटना को रिकॉर्ड किया था जिस दौरान अश्वेत-अमेरिकन जॉर्ज फ्लॉएड की जान चली गई थी। इसके बाद अमेरिका ही नहीं, दुनियाभर में नस्लीय हिंसा के विरोध में भारी प्रदर्शन हुए थे। वही भारतीय मूल की महिला पत्रकार Megha Rajagopalan को पुलित्जर पुरस्कार (Pulitzer Prize) से सम्मानित किया गया है। दुनियाभर में पत्रकारिता जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है। बता दें कि पिछले साल 2020 में भारत के तीन पत्रकारों को पुलित्जर सम्मान से सम्मानित किया गया था। दार यासीन, मुख्तार खान और चन्नी आनंद को पुलित्जर पुरस्कार (Pulitzer Prize) मिला था। पत्रकारिता के क्षेत्र में सबसे बड़ा सम्मान पुलित्जर पुरस्कार (Pulitzer Prize) है. यह सबसे पहले 1917 में दिया गया था।

पुलित्जर पुरस्कार 2021 विजेताओं की सूची देखें

पुलित्जर पुरस्कार, संयुक्त राज्य अमेरिका का एक प्रमुख पुरस्कार है जो पत्रकारिता, साहित्य एवं संगीत रचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रदान किया जाता है। इसकी स्थापना 1917 में हंगरी मूल के अमेरिकी प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर ने की थी। पुरस्कार की घोषणा कोलम्बिया विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है। पुलित्जर लोकसेवा श्रेणी के पुरस्कार के विजेताओं को एक गोल्ड मेडल दिया जाता है और अन्य श्रेणी के पुरस्कारों में सभी को 15,000 डॉलर दिए जाते हैं।
Tags : पुरस्कार और सम्मान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Pulitzer Puraskar 20121 Kise Mila