‘आदि पेरुक्कु’ त्यौहार कहां मनाया जाता है?

(A) उत्तर भारत
(B) दक्षिण भारत
(C) राजस्थान
(D) बिहार

Answer : दक्षिण भारत

Explanation : 'आदि पेरुक्कु' त्यौहार दक्षिण भारत में मनाया जाता है। इस के साथ ही दक्षिण भारत में त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। ये तमिल महीने आदि के 18वें दिन मनाया जाता है। आदि पेरुक्कु त्योहार नदी के प्रति श्रद्धाभाव और आभार जताने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसे मुख्य रूप से खेती से जुड़े लोग मनाते हैं। पूजा के दौरान लोग मां कावेरी और बारिश के लिए वरुणा देवी की पूजा करते हैं। इस दिन महिलाएं देवी पचई अम्मा की पूजा और आराधना करती हैं। जिन्हें शांति और सद्भाव का प्रतीक माना जाता है। इस त्योहार पर ज्यादातर परिवार खाना तालाब के किनारे जाते हैं। शाम को इन जलाशयों के पास दीप जलाकर आभार प्रकट करते हैं और वहीं इकट्‌ठा होकर पूजा पाठ करते हैं। आदि पेरुक्कु उत्सव तिरुचिरापल्ली के अलावा कावेरी नदी के किनारे बसे इरोड, तंजावुर और सलेम में भी धूमधाम से मनाया जाता है।
Tags : कब है
Related Questions
Web Title : Aadi Perukku Tyohar Kaha Manaya Jata Hai