दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी कौन सा है?

(A) वांड़रिंग अल्बाट्रॉस
(B) एसेरोड़ॉन जुबैटस
(C) एंडियन कोंडोर
(D) चमगादड़

Foreign Currency

Answer : एंडियन कोंडोर (Andean condor)

Explanation : दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी एंडियन कोंडोर (Andean condor) है। इसका वजन 16 किलो तक और पंखों का फैलाव 3.3 मीटर तक होता है। इसकी उड़ान की खास बात यह ​है कि यह जितनी देर उड़ता है, उस समय के 1.3 टाइम ही पंख फड़फड़ाता है। यह कम से कम पांच घंटे हवा में रह सकता है। आश्चर्य यह है कि आकाश में रहते हुए पंखों को फड़फड़ाए बिना 172 किमी की दूरी तय कर सकता है। पहाड़ों पर जटिल वायुप्रवाह स्थितियां निर्मित होती हैं, वहां भी यह पक्षी मंद गति से उड़ान भरने में सक्षम था। लेकिन इसके आकार और वजन के कारण इस पक्षी को उतरने में अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इसके अलावा दक्षिण अमेरिका में एंड़ीज के पहाड़ों पर रहने वाला एंडिएन गिद्ध भी उड़ने वाले भारी-भरकम जीवों में गिना जाता है। वहीं, समंदर के ऊपर उड़ने वाले पक्षियों में वांड़रिंग अल्बाट्रॉस को सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी कहा जाता है। इनका वजन साढे आठ किलो तक हो सकता है और इनके पंख, सभी परिंदों में सबसे ज्यादा लंबे यानी करीब बारह फुट तक फैल सकते हैं। वांड़रिंग अल्बाट्रॉस हजारों किलोमीटर तक उड़ लेते हैं, वो भी बिना अपने पंख फड़फड़ाए। सनद रहे कि हेलीकॉप्टर से लेकर ड्रोन तक सबकी टेक्नोलॉजी पक्षियों से प्रेरित है।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर सबसे बड़ा
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Duniya Ka Sabse Bada Udane Vala Pakshi Kaun Sa Hai