आजादी के बाद देहरादून जिले की पहली महिला विधायक कौन चुनी गई?

(A) राजकुमारी
(B) मधु चौहान
(C) सविता कपूर
(D) शर्मदा त्यागी

Answer : सविता कपूर (Savita Kapoor)

Explanation : आजादी के बाद देहरादून जिले की पहली महिला विधायक सविता कपूर (Savita Kapoor) चुनी गई। देहरादून कैंट सीट (Dehradun Cantt Assembly Seat) से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक स्वर्गीय हरबंस कपूर (Harbans Kapoor) की पत्नी सविता कपूर (Savita Kapoor) ने रिकॉर्ड बनाते हुए विधानसभा चुनाव 2022 में जीत हासिल की है। इस सीट पर भाजपा से सविता कपूर और कांग्रेस से सूर्यकांत धसमाना (Suryakant Dhasmana) आमने सामने थे। बता दे कि देहरादून जिले में 1952 में हुए पहले विधानसभा चुनाव के बाद से अबतक यहां कोई महिला विधायक नहीं जीती हैं। वहीं अलग राज्य बनने के बाद भी प्रदेश में जिले से कोई महिला MLA नहीं जीती। साल 1952 से 2022 तक दून में 76 महिला प्रत्याशी विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। जिले में वर्ष 1977 में पहली बार किसी महिला ने चुनावी मैदान में उतरने का साहस दिखाया था। तब निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर राजकुमारी ने चुनाव लड़ा था मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Aajadi Ke Bad Dehradun Jile Ki Pehli Mahila Vidhayak Kaun Chuni Gayi