संरा की आतंकवाद निरोधी समिति के अध्यक्ष कौन बने है?

(A) टीएस त्रिमूर्ति
(B) विकास स्वरुप
(C) हर्षवर्धन श्रृंगला
(D) विजय केशव गोखले

Answer : टीएस त्रिमूर्ति

Explanation : संयुक्त राष्ट्र की आतंकवाद निरोधी समिति (सीटीसी) के अध्यक्ष टीएस त्रिमूर्ति बने है। भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने 2022 के लिए सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधी समिति (सीटीसी) का अध्यक्ष पद 5 जनवरी 2022 को ग्रहण किया। हालांकि भारत अभी 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है और उसके दो साल का कार्यकाल 31 दिसंबर 2022 को समाप्त होगा। आतंकवाद निरोधी समिति (सीटीसी) की स्थापना 2001 में 9/11 के आतंकवादी हमलों के मद्देनजर की गई थी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1373 (2001) ने परिषद की एक सहायक संस्था के रूप में आतंकवाद विरोधी समिति की स्थापना की थी। सीटीसी का गठन 9/11 की घटना के बाद 2001 में किया गया था।
Tags : करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी यूको बैंक
Useful for : UPSC, RPSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Aatankwad Nirodhak Samiti Ke Adhyaksh Kaun Bane Hai