आगरा कॉलेज के प्राचार्य कौन है?

(A) डॉ. रेखा पतसारिया
(B) डॉ. शीलवंत कुमार (एसके) मिश्रा
(C) डॉ. अमित अग्रवाल
(D) योगेंद्र उपाध्याय

Answer : डॉ. शीलवंत कुमार (एसके) मिश्रा

Explanation : वर्तमान में आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शीलवंत कुमार मिश्रा है। एसोसिएट प्रोफेसर व रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शीलवंत कुमार को आगरा कॉलेज के नया प्राचार्य 26 सितंबर 2020 को नियुक्त किया गया। उन्होंने 28 सितंबर को कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. रेखा पतसारिया 27 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गयी थी। डॉ. मिश्रा मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं। इलाहाबाद विवि से 1981 में अकार्बनिक रसायन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। शोध कार्य वर्ष 1985 में प्रो. केएल यादव के निर्देशन में किया। उनके 18 शोधपत्र यूजीसी केयर लिस्ट व पीअर रिव्यूड जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। इनके निर्देशन में अब तक कुल छह छात्रों ने शोध उपाधि प्राप्त की है। आगरा कॉलेज में वर्ष 1986 में उच्च शिक्षा आयोग की ओर से प्रवक्ता नियुक्त किए गए।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Agra College Ke Pracharya Kaun Hai