भारत ने किस देश के साथ समुद्री अभ्यास JIMEX किया?

(A) श्री लंका
(B) जापान
(C) बांग्लादेश
(D) अमेरिका

Answer : जापान

Explanation : भारत ने जापान देश के साथ समुद्री अभ्यास JIMEX किया। भारत और जापान की नौसेनाओं ने आपसी अभियानगत सहूलियतें बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास की शुरूआत 26 सितंबर 2020 को उत्तरी अरब सागर में की थी। रणनीतिक रूप से साझेदार दोनों देशों के बीच 9 सितंबर 2020 को ऐतिहासिक करार होने के बाद उनके बीच यह पहला सैन्याभ्यास है। इस करार के तहत दोनों देशों की सेनाएं ईंधन, मरम्मत अन्य जरूरतों के लिए एक-दूसरे की सहायता ले सकते हैं। भाारत-जापान समुद्री अभ्यास जिमेक्स का चौथा संस्करण हिंद महासागर और हिंदप्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते सैन्य प्रभाव के बीच हो रहा है। जिमेक्स अभ्यास श्रृंखला समुद्र सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए जनवरी, 2012 में शुरू हुई थी।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ne Kis Desh Ke Saath Samudri Abhyas Jimex Kiya