अक्षांश रेखाओं की संख्या कितनी है?

(A) 175
(B) 179
(C) 180
(D) 181

Answer : 181

Explanation : अक्षांश रेखाओं की संख्या 181 है। अगर दोनों ध्रुवों को रेखा नहीं माना जाता है तो इसकी संख्या 179 है क्योंकि ये बिंदु हैं। किसी स्थान की भूमध्य रेखा से उत्तर तथा दक्षिण की ओर कोणात्मक दूरी (Angular Distance) को उस स्थान का अक्षांश कहते हैं। एक ही कोणात्मक दूरी वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा को अक्षांश रेखा (Latitude) कहते हैं। भूमध्य रेखा से ध्रुवों तक 90° अक्षांश होते हैं (दोनों ध्रुवों की ओर 90°-90°)। भूमध्य रेखा (Equator) से हम ज्यों-ज्यों ध्रुवों की ओर जाएंगे, अक्षांश रेखा का मान बढ़ता जाएगा। यदि हम भूमध्य रेखा से उत्तर की ओर जाएंगे, तो उस स्थान का अक्षांशीय मान (°N) में लिखेंगे और दक्षिण जाने पर (°S) में लिखेंगे। सभी अक्षांश रेखाएं समान्तर होती हैं और दो अक्षांशों के मध्य की दूरी लगभग 111 किमी होती है।

तीन प्रमुख अक्षांश रेखायें हैं–
कर्क रेखा : कर्क रेखा (Tropic of Cancer) उत्तरी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा के समानांतर 23°30' उत्तरी अक्षांश पर खींची गई है।
मकर रेखा : मकर रेखा (Tropic of Capricon) दक्षिणी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा के समानांतर 23°30' दक्षिणी अक्षांश पर खीचीं गई है।
विषुवत अथवा भूमध्य रेखा : भूमध्य रेखा (Equator) पृथ्वी को उत्तरी गोलार्द्ध (Northern Hemisphere) और दक्षिणी गोलार्द्ध (Southern Hemisphere) दो बराबर भागों में बांटती है। इसे शून्य अंश अक्षांश रेखा भी कहते हैं। विषुवत रेखा से उत्तरी ध्रुव (90° उत्तरी अक्षांश) तक उत्तरी गोलार्द्ध तथा विषुवत रेखा से दक्षिणी ध्रुव (90° ​दक्षिणी अक्षांश) तक दक्षिणी गोलार्द्ध कहलाता है।
Tags : अक्षांश रेखा भूगोल
Related Questions
Web Title : Akshansh Rekhao Ki Sankhya Kitni Hai