अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 20 जनवरी
(B) 12 मार्च
(C) 10 अगस्त
(D) 22 मई

Answer : 22 मई

Explanation : हर साल अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस 22 मई को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (International Biodiversity Day) विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों और जीवों को संदर्भित करता है जो पारिस्थितिकी तंत्र (ecosystem) को बनाते हैं। पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण प्राकृतिक संतुलन और मानव अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2022 की थीम है- ‘सभी जीवों के साझे भविष्य का निर्माण’ (Building a shared future for all life)। बता दे कि संयुक्त राष्ट महासभा ने दिसंबर, 2000 में प्रतिवर्ष 22 मई को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी। अगर हम जैव-विविधता के बारे में समझे तो यह पृथ्वी पर मौजूद जीवन की विविधता और परिवर्तनशीलता को संदर्भित करता है। जैव विविधता शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग वर्ष 1985 में डब्ल्यू जी.रोजेन ने किया था। वही संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के अनुसार‚ जैव-विविधता विशिष्ट तथा अनुवांशिक‚ प्रजाति तथा पारिस्थितिकी तंत्र के विविधता का स्तर मापता है।
Tags : वैश्विक सुगम्यता जागरूकता दिवस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Antarrashtriya Jaiv Vividhata Divas Kab Manaya Jata Hai