अंतरिम सरकार में वित्त मंत्री कौन थे?

(A) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(B) सरदार वल्लभभाई पटेल
(C) लियाकत अली खां
(D) जवाहरलाल नेहरू

Answer : लियाकत अली खां

Explanation : अंतरिम सरकार में वित्त मंत्री लियाकत अली खां थे। कैबिनेट मिशन योजना के आधार पर 2 सितंबर, 1946 को पं. जवाहर लाल नेहरू की अध्यक्षता में एक 11 सदस्यीय अंतरिम सरकार का गठन हुआ। मुस्लिम लीग अंतरिम सरकार में शुरू में शामिल नहीं हुई, किंतु 26 अक्टूबर, 1946 को मुस्लिम लीग के 5 सदस्यों के मनोनयन पर उसे पुनर्गठित किया गया। फलतः कांग्रेस के तीन सदस्यों-शरतचंद्र बोस, सर शाफत अहमद खां, सैयद अली जहीर को त्यागपत्र देना पड़ा।

अंतरिम सरकार के मंत्री इस प्रकार थे–
1. जवाहरलाल नेहरू – कार्यकारी परिषद् के उपाध्यक्ष, राष्ट्रमंडल एवं विदेशी मामले
2. डॉ. राजेंद्र प्रसाद – खाद्य एवं कृषि
3. सरदार वल्लभभाई पटेल – गृह, सूचना एवं प्रसारण
4. सरदार बलदेव सिंह – रक्षा
5. सी. राजगोपालाचारी – शिक्षा
6. आसफ अली – रेलवे
7. जगजीवन राम – श्रम
8. सी. एच. भाभा – निर्माण, खनन एवं ऊर्जा
9. जॉन मथाई – उद्योग एवं नागरिक आपूर्ति
10. जोगेन्द्रनाथ मंडल – विधि
11. गजनफर अली खां – स्वास्थ्य
12. लियाकत अली खां – वित्त
13. आई. आई. चुन्दरीगर – वाणिज्य
14. अब्दुल-रब निश्तार – संचार
Tags : अंतरिम सरकार राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Antrim Sarkar Mein Vitt Mantri Kaun The