आर्थिक नियोजन से क्या अभिप्राय है?

Answer : संगठित आर्थिक प्रयास

Explanation : आर्थिक नियोजन (Economic Planning) से अभिप्राय एक संगठित आर्थिक प्रयास से है, जिसमें राज्य द्वारा एक निश्चित अवधि में सुनिश्चित, आर्थिक एवं सामाजिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्राकृतिक एवं आर्थिक संसाधनों तथा मानव संसाधनों का विवेकपूर्ण ढंग से समन्वय (Coordination) एवं नियंत्रण (Control) किया जाता है। वर्ष 1930 की आर्थिक मंदी के बाद नियोजन की अवधारणा को लोकप्रियता प्राप्त हुई। इसने पूँजीवाद की कमजोरियों को उजागर किया, जिससे स्पष्ट हुआ कि पूँजीवादी व्यवस्था विश्व में लोगों के आर्थिक कल्याण को बढ़ावा देने में असफल रही है।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Arthik Niyojan Se Kya Abhipray Hai