भारत का विदेशी कर्ज कितना है 2022 | How much External Debt

(A) 260.7 अरब डालर
(B) 525.3 अरब डालर
(C) 620.7 अरब डालर
(D) 720.7 अरब डालर

Answer : 620.7 अरब डालर

Explanation : भारत का विदेशी कर्ज 620.7 अरब डालर है। भारत पर विदेशी कर्ज मार्च, 2022 के अंत में एक साल पहले की तुलना में 8.2 प्रतिशत बढ़कर 620.7 अरब डालर हो गया है। वित्त मंत्रालय द्वारा 2 सितंबर 2022 को जारी नवीन आंकड़ों के अनुसार, देश के इस बाहरी कर्ज का 53.2 प्रतिशत हिस्सा डालर के तौर पर हैं जबकि भारतीय रुपये के रूप में देय कर्ज 31.2 प्रतिशत है। वित्त मंत्रालय के अनुसार 'भारत का बाहरी कर्ज सतत और बेहतर तरीके से प्रबंधित है। मार्च, 2022 के अंत में इसका आकार 620.7 अरब डालर था जो एक साल पहले की तुलना में 8.2 प्रतिशत अधिक है। जीडीपी के अनुपात में विदेशी कर्ज 19.9 प्रतिशत था। विदेशी मुद्रा भंडार और बाहरी कर्ज का अनुपात 97.8 प्रतिशत था। हालांकि बाहरी कज के अनुपात के तौर पर विदेशी मुद्रा भंडार का 97.8 प्रतिशत पर होना एक साल पहले के 100.6 प्रतिशत की तुलना में गिरावट को दर्शाता है।

वही, देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का दौर लगातार जारी है और इसमें बीते तीन सप्ताह से कमी आ रही है। आरबीआई के अनुसार, 26 अगस्त 2022 को समाप्त सप्ताह में विदेशी गुदा भडार 3.007 प्रतिशत की गिरकर 561.046 अरब डालर रह गया है। इससे पहले 19 अगस्त को समाप्त सप्ताह मे यह 6.68 अरब डालर घटकर 564.053 अरब डालर रह गया था। विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की प्रमुख वजह विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) में कमी आना है। एफसीए 2.571 अरब डालर घटकर 498.645 अरब डालर रह गया है। कही, स्वर्ण भंडार 27.1 करोड डालर घटकर 39.643 अरब डालर रह गया है।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Videshi Karj Kitna Hai