अयोध्या राम मंदिर का फैसला कब हुआ?

(A) 1 नवंबर, 2019
(B) 9 नवंबर, 2019
(C) 9 फरवरी 2020
(D) 5 अगस्त, 2020

Ram Mandir

Answer : 9 नवंबर, 2019

Explanation : अयोध्या राम मंदिर का फैसला 9 नवंबर, 2019 को हुआ। हिंदुओं की मान्यता है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म स्थल पर एक भव्य मंदिर रहा था, जिसे मुगल आक्रमणकारी बाबर ने 1528 ई. में गिराकर एक मस्जिद वहाँ बनवा दी थी। विश्व हिंदू परिषद्, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी व अनेक साधु संतों आदि के नेतृत्व में इस स्थान को मुक्त कराने व वहाँ श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए लंबे समय तक आंदोलन चला तथा 6 दिसंबर, 1992 को यह विवादित ढ़ाँचा अन्तत: गिरा दिया गया। मंदिर-मस्जिद विवाद के समाधान के लिए 134 वर्षों तक लंबी कानूनी लड़ाई भी लड़ी गई। इस विवाद का पटाक्षेप अंतत: सर्वोच्च न्यायालय के 9 नवंबर, 2019 के निर्णय से हुआ। जिसमें विवादित स्थल को श्रीराम का जन्म स्थल मानते हुए वहाँ मंदिर निर्माण की अनु​मति दी गई तथा मस्जिद के निर्माण के लिए अयोध्या में ही अन्यत्र 5 एकड़ भूमि आवंटित करने का निर्देश प्रदेश सरकार को दिया गया। सर्वोच्च न्यायालय के 9 नवंबर, 2019 के निर्णय के साथ ही श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने के लिए मार्ग प्रशस्त हो गया और इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन सरकार द्वारा फरवरी 2020 में किया गया। भारी तैयारियों के पश्चात् शुभ मुहूर्त निकालकर इस ट्रस्ट के तत्वाधान में ही मंदिर की आधारशिला 5 अगस्त, 2020 को रखी गईं।
Tags : अयोध्या राम मंदिर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ayodhya Ram Mandir Ka Faisla Kab Hua