राष्ट्रमंडल देशों की संख्या कितनी है?

What is the number of Commonwealth countries

(A) 50 सदस्य देश
(B) 53 सदस्य देश
(C) 63 सदस्य देश
(D) 73 सदस्य देश

Answer : 53 सदस्य देश

Explanation : राष्ट्रमंडल देशों की संख्या 53 है। राष्ट्रमंडल उन देशों का संगठन है, जो कभी ब्रिटिश साम्राज्य के उपनिवेश थे (मोजांबिक एवं रवाण्डा को छोड़कर)। जून 2016 तक सदस्य देश इस प्रकार थे - एंटीगुआ एवं बारबुडा (1981), आॅस्ट्रेलिया (1931), बहामास (1973), बांग्लादेश (1972), बारबाडोस (1966), बेलिज (1981), बोत्सवाना (1966), ब्रिटेन (1931), ब्रुनेई (1984), कैमरून (1995), कनाडा (1931), साइप्रस (1961), डोमिनिका (1978), फिजी द्वीप समूह (1970), गैंबिया (1965), घाना (1957), ग्रेनेडा (1974), गुयाना (1966), भारत (1947), जमैका (1962), केन्या (1963), किरिबाती (1979), लेसोथो (1966), मलावी (1964), मलयेशिया (1957), माल्टा (1964), मॉरीशस (1968), मोजांबिक (1995), नामीबिया (1990), नौरू (1968), न्यूजीलैंड (1931), नाइजीरिया (1960), पाकिस्तान (1947), पापुआ न्यू गिनी (1975), रवांडा (2009), सेंट किट्स एंड नेविस (1983), सेंट लुसिया (1979), सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस (1979), समोआ (1970), सेशल्स (1976), सियरा लियोन (1961), सिंगापुर (1965), सोलोमन द्वीप समूह (1978), दक्षिण अफ्रीका (1931), श्रीलंका (1948), इस्वातिनी (स्वाजीलैंड) (1968), तंजानिया (1964), टोंगा (1970), त्रिनिदाद एवं टोबैगो (1962), टुवालू (1978), युगांडा (1962), वनुआतू (1980) और जांबिया (1964)। जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, फिजी, नाइजीरिया, सियरा लिओन और दक्षिण अफ्रीका कभी-न-कभी राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलम्बित हो चुके हैं।

संयुक्त राष्ट्र के बाद राष्ट्रमंडल संगठन पहला ऐसा संगठन है, जो एक प्रकार से पूरे विश्व का प्रतिनिधित्व करता है। राष्ट्रमंडल के सदस्य अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में शामिल हैं। राष्ट्रमंडल का कोई चार्टर, संधि या संविधान नहीं है। राष्ट्रमंडल सम्मेलन (Commonwealth Heads of Government Meeting, CHOGM) प्रति दो वर्ष बाद आयोजित होता है। इस संगठन के महासचिव का कार्यकाल 4 वर्ष होता है। मिलब्रुक और लुसाका घोषणा-पत्र राष्ट्रमण्डल से ही जुड़ा है। राष्ट्रमंडल के प्रथम म​हासचिव कनाडा के अर्नाल्ड स्मिथ (1965-75) थे।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rashtramandal Desho Ki Sankhya