भारत का दूसरा ग्लास ब्रिज कहां बनाया गया है?

(A) बिहार
(B) उत्तर प्रदेश
(C) मेघालय
(D) तमिलनाडु

Answer : बिहार

Explanation : भारत का दूसरा ग्लास ब्रिज बिहार में बनाया गया है। पांच पहाड़ियों से घिरे बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में 17 दिसंबर, 2020 को देश का दूसरा और बिहार का पहला ग्लास ब्रिज बन कर तैयार हुआ। बिहार के राजगीर में ग्लास स्काई वॉक ब्रिज बनाने का प्रमुख लक्ष्य पर्यटकों को आकर्षित करना है। इस स्काई वॉक की कुल लंबाई 85 फीट व चौड़ाई करीब 6 फीट है। घाटी से इसकी ऊँचाई करीब 250 फीट है। इस पर एक साथ 40 लोग जा सकेंगे, हालाँकि D सेक्टर यानी अंतिम छोर पर एक साथ 10 से 12 लोग ही जा सकेंगे। राजगीर के अति प्राचीन वैभाट गिरी पर्वत के तलहटी में बनाए गए इस पुल में 15 MM के तीन लेयर के शीशे लगाए गए हैं। इसमें लगे शीशे की कुल मोटाई 45MM है, जो पूरी तरह पारदर्शी हैं, जिसके कारण इस पर चलना काफी रोमांचकारी भी होगा। यह पुल चीन के हेबई प्रांत के एस्ट वैहांग में बने स्काई वॉक ब्रिज की तर्ज पर बनाया गया है। भारत में यह दूसरा ब्रिज है। देश का पहला ग्लास स्काई ब्रिज सिक्किम के पोलिंग में है।
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Dusra Glass Bridge Kaha Banaya Gaya Hai